राजस्थान: पाली में बंद मकान में मिले दो सड़े-गले शव, बदबू आई तो पहुंची पुलिस

By: Pinki Mon, 06 Dec 2021 11:46:38

राजस्थान: पाली में बंद मकान में मिले दो सड़े-गले शव, बदबू आई तो पहुंची पुलिस

राजस्थान के पाली जिले के बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के कंटालिया गांव में एक बंद मकान में मां-बेटी के शव मिलने से हडकंप मच गया है। शव करीब 4-5 दिन पुराने है और इनमें से बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही हैं। फिलहाल यथा स्थिति शवों को रखा गया हैं। सोमवार सुबह एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। ASP विपिन कुमार शर्मा पर मौके पर पहुंचे।

सोजत सीओ डॉ हेमंत जाखड़ ने बताया कि रविवार देर शाम को कंटालिया के कुछ ग्रामीणों ने बगड़ी नगर थाने में कॉल किया तथ बताया कि कुम्हारों के मोहल्ले में एक बंद मकान से बदबू आ रही हैं। सूचना पर बगड़ी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ताला तोड़ अंदर देखा तो रसोई में 75 वर्षीय अमरतीदेवी पत्नी खीवाराम प्रजापत तथा कमरे में मृतका की 40 वर्षीय दिव्यांग बेटी ऊकिया देवी उर्फ उकड़ी देवी पत्नी मंगलाराम प्रजापत का शव पड़ा मिला। मौके पर पुलिस को फर्श पर खून से सने पैरों के निशान भी मिले हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मां-बेटी की हत्या आशंका जताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार एक-दो तारीख के बाद मोहल्लेवासियों ने मां-बेटी को नहीं देखा था। उन्हें लगा जैसे दोनों शादी में गए हुए होंगे।

जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय मृतका रूकियादेवी प्रजापत की शादी सवराड़ गांव के मंगलाराम प्रजापत से हुई थी। वह पिछले कुछ समय से पीहर में ही थी। शादी के बाद उसे बच्चा नहीं हुआ था। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की बात भी सामने आई हैं। मृतका अमरती देवी के कोई बेटा नहीं होने पर उन्होंने अपने जेठ के बेटे रमेश प्रजापत को गोद ले रखा था। जो बैंगलोर में कपड़े की दुकान पर काम करता हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com